अलमारी की चाबी बनाने के बहाने शातिर तीन लाख की नगदी व जेवर लेकर चंपत

  • तलाश करने पर नहीं लगा शातिरों का पता
  • केस दर्ज कराया

जोधपुर,अलमारी की चाबी बनाने के बहाने शातिर तीन लाख की नगदी व जेवर लेकर चंपत। शहर के शास्त्री नगर पुलिस थाना क्षेत्र में कमला नेहरू कॉलोनी इसाईयों का कब्रिस्तान गली नंबर 4 में रहने वाले मनोनीत पार्षद के घर दो बदमाश अलमारी की चाबी बनाने के बहाने तीन लाख की नगदी के साथ जेवरात लेकर चंपत हो गए। गली में फेरी लगाने के समय उन्हें चाबी बनवाने के लिए बुलवाया गया था। उनके जाने के बाद परिवार के लोगों को घटना का पता लगा। इस बारे में अब शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – 18 वर्षो से फरार आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

इसाईयों का कब्रिस्तान कमला नेहरू कॉलोनी गली नंबर 4 में रहने वाले मनोनीत पार्षद सुदेश सागर पुत्र मदनलाल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि गली मेें फेरी लगाकर तालाचाबी ठीक करने वाले दो शख्स को अलमारी की चाबी बनाने के लिए कहा गया। तब दोनों शातिरों ने मौके का फायदा उठाकर अलमारी में रखे तीन लाख रुपए,सोने चांदी के छोटेमोटे आइटम चुराकर ले गए। उनके जाने के बाद घटना का पता लगा।

यह भी पढ़ें – रातोंरात अमीर बनने की लालसा में लोग हो रहे साइबर अपराध के शिकार-पुलिस कमिश्नर

बाद में इधर उधर तलाश की गई मगर वे हाथ नहीं लगे। बदमाश सरदार की तरह लग रहे थे। इस बारे में अब शास्त्रीनगर पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच हैडकांस्टेबल बाबूलाल कर रहे हैं।