जोधपुर, भूतनाथ महादेव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय महारूद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ में गुरुवार को गणपति एवं भगवती का विशेष पूजन करने के बाद सामवेद के सूक्तों द्वारा हवन कुंड में आहुतियां दी गई।

महामृत्युंजय यज्ञ पांचवें दिन

विश्व कल्याण एवं सम्पूर्ण मानव जाति के स्वास्थ्य की उत्तम कामना के संकल्प के साथ शहर के प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में चल रहे सप्त दिवसीय महारूद्रयाग महामृत्युजंय यज्ञ का आज पांचवां दिन था।पंडित कन्हैयालाल पुरोहित ने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के सान्निध्य में समाजबंधुओं के सहयोग से किया जा रहा है।

Portable juicer👆

यज्ञ का आयोजन पंडित सोमदत्त शर्मा पुरोहित अग्निहोत्री एवं उनके सहयोगी पंडितों के आचार्यत्व में किया जा रहा हैं जिसमे आज पंचम दिवस 21 यजमान जोड़ों ने बैठकर यज्ञ में आहुतियां दी। महामृत्युजंय यज्ञ दो पारी में हो रहा है जिसमें सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से पांच बजे तक यज्ञ में आहुतियां दी जा रही हैं।

https://doordrishtinews.com/theft-by-turning-the-shutter-of-a-jewelery-shop-stole-jewelery-and-cash-worth-two-lakhs/crime/