स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी में नहाई सूर्यनगरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी में नहाई सूर्यनगरी। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों, स्मारकों व राजकीय भवनों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया। तिरंगे की थीम पर रोशनी से सजे ये स्थल देर रात तक लोगों को आकर्षित करते रहे। आमजन ने इन स्थलों पर पहुंचकर रोशनी के बीच तस्वीरें खिंचवाईं और स्वतंत्रता दिवस का उल्लास साझा किया।

जोधपुर: स्वाधीनता दिवस से पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

शहर भर में आकर्षक सजावट की गई है,आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। सभी जगह तिरंगे नजर आ रहे हैं। राजस्थान का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह इस बार जोधपुर में आयोजित हो रहा है। इसके तहत पूरे सूर्यनगरी को सजाया गया है। मुख्य समारोह बरकतउल्ला खान स्टेडियम होगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या अशोक उद्यान में किया गया। शहर के हेरिटेज भवन आकर्षक विद्युत रोशनी से तिरंगे की छटा बिखेर रहे हैं। विश्व के हेरिटेज मार्केट में सुमार ऐतिहासिक घंटाघर, कलेक्ट्रेट भवन सहित सभी चौराहे भी आजादी के जश्न के लिए सज धज कर तैयार हैं। तिरंगे रोशनी में नहाए ऐतिहासिक भवन आमजन को आकर्षित कर रहे हैं।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026