शिकायत पर लूणी थाने के एसआई,एएसआई सहित सात को लाइन में भेजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिकायत पर लूणी थाने के एसआई,एएसआई सहित सात को लाइन में भेजा।लूणी थाना क्षेत्र में शिकायतों के आधार पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात ने सात पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में भेजने के आदेश जारी किए। इसमें एक सब इंस्पेटर,एक एएसआई और पांच कांस्टेबल शामिल हैं।
भगत की कोठी-मारवाड़ जंक्शन रेलखंड 140 किमी प्रतिघंटा के लिए तैयार
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी ने बताया कि लूणी थाने के सब इंस्पेक्टर जीवनराम, एएसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल रामकरण, रामगोपाल,सूरज,भंवर लाल एवं महिला कांस्टेबल विमला को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। लूणी थाने के बारे में शिकायतें मिलने पर उन्हें लाइन में भेजने के आदेश दिए गए हैं।
