Doordrishti News Logo

कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर नकली घी के संदेह में माल पकड़ा

  • 15-15 किलो के 12 खोखे घी जब्त
  • पुलिस ने दर्ज किया कॉपी राइट में केस
  • आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई

जोधपुर (डीडीन्यूज)पुलिस आयुक्तालय के पूर्व जिला पुलिस ने मंगलवार को डांगियावास क्षेत्र में नकली घी के संदेह में काफी मात्रा में माल को जब्त किया। माल एक गाड़ी से दूसरी में शिफ्ट किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर दो तीन संदिग्ध लोगों को भी पकड़ा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – जोधपुर मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगी 10 कार्य दक्षता शील्डें

पुलिस ने बाद में फूड निरीक्षक को बुलाकर सैंपलिंग करवाई है। संदेह है कि डांगियावास में किसी स्थान पर नकली घी को तैयार किया जा रहा है जो नामी ब्राण्ड के नाम से बेचा जाता है। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। अब आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट एवं धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है।

प्रशिक्षु आईपीएस एवं कार्यवाहक डांगियावास थानाधिकारी आसिमा वासवानी ने बताया कि मंगलवार की शाम को सूचना मिलने पर पुलिस डांगियावास क्षेत्र में पहुंची थी। तब पता लगा कि एक गाड़ी से दूसरी में नकली घी को शिफ्ट किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वहां 15-15 किलोग्राम के 12 खोखे को जब्त किया है। नामी कंपनी का ब्राण्ड लेबल लगा हुआ था।

घी नकली होने के अंदेशे से फूड इंस्पेक्टर को बुलाया गया और सैंपलिंग करवाई गई है। प्रशिक्षु आईपीएस आसिमा ने बताया कि मौके पर दो तीन संदिग्ध को पकड़ा गया है। मामले में उत्तरप्रदेश के नोएडा निवासी विनय कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें अब पीपाड़ शहर के पंकज पुत्र नंदकिशोर राठी को नामजद किया गया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026