अधिकारी सभी जरूरी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें- मुख्यमंत्री

  • 78वें आर्मी डे परेड की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
  • जयपुर पहली बार बनेगा भव्य एवं ऐतिहासिक आर्मी डे परेड का साक्षी
  • पहली बार सैन्य क्षेत्र के बाहर होगा परेड का आयोजन
  • भारतीय सेना प्रत्येक देशवासी का गर्व और अभिमान
  • नारी शक्ति,पूर्व सैनिकों सहित अधिकाधिक प्रदेशवासी आयोजन में हों शामिल
  • 15 जनवरी को मुख्य परेड
  • 9,11 व 13 जनवरी को रिहर्सल
  • एसएमएस स्टेडियम में 15 जनवरी को ‘शौर्य संध्या 2026’
  • 10 जनवरी को पूर्वाभ्यास
  • 8 से 12 जनवरी 2026 तक ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिकारी सभी जरूरी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें-मुख्यमंत्री।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना प्रत्येक देशवासी का गर्व और अभिमान है। सेना के पराक्रम,त्याग और बलिदान के कारण ही हम सभी सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि आर्मी डे परेड का यह आयोजन न सिर्फ जयपुर,बल्कि समस्त राजस्थान वासियों के लिए जवानों की अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।उन्होंने कहा कि पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर आर्मी डे परेड का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन जयपुर में होने जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि जगतपुरा में महल रोड पर 15 जनवरी को होने जा रही इस परेड के आयोजन में प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों,ताकि वे सेना की वीरगाथा के बारे में और अधिक जान सके।

मुख्यमंत्री सोमवार को अपने कार्यालय में 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली परेड और अन्य आयोजनों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए अधिकारी सभी जरूरी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परेड स्थल पर अतिथियों और आमजन की बैठने की व्यवस्था, परिवहन,यातायात और पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए।

डेढ़ लाख लोग प्रतिदिन देखेंगे मुख्य परेड और रिहर्सल
बैठक में सेना के अधिकारियों ने सेना दिवस पर होने वाले विभिन्न आयोजनों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को मुख्य परेड का आयोजन होगा,जबकि 9, 11 व 13 जनवरी को भी आमजन इसकी रिहर्सल देख सकेंगे। प्रत्येक दिन लगभग डेढ़ लाख लोग इस भव्य परेड के साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक दिन स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों,नारी शक्ति,पूर्व सैनिकों सहित आमजन को परेड दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परेड का आयोजन सुव्यवस्थित रूप से करने के लिए अधिकारी सेना के साथ समन्वय बनाते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।

लड़ाकू विमान,टैंक एवं मिसाइलों का होगा प्रदर्शन
यह आयोजन भारतीय सेना और नागरिकों के बीच विश्वास,जुड़ाव और सम्मान के रिश्ते को और मजबूत करेगा। इस परेड में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर्स की फ्लाई-पास्ट टुकड़ियों का मार्च, मिसाइल व टैंकों, ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में नेपाल आर्मी बैंड भी हिस्सा लेगा।

डॉग स्क्वॉड से की अस्पताल व बाजारों में तलाशी

शौर्य संध्या में होगा ऑपरेशन सिंदूर पर भव्य लाइट एण्ड साउंड शो
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्मी परेड के अवसर पर एसएमएस स्टेडियम में 15 जनवरी को ‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 10 जनवरी को इस आयोजन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान फर्स्ट डे कवर का विमोचन, शहीदों के परिजनों का सम्मान, परंपरागत युद्ध कलाओं के प्रदर्शन के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर का भव्य लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा। आधुनिक तकनीक के साथ 1000 ड्रोन्स का शो भी होगा। उन्होंने कहा कि 8 से 12 जनवरी 2026 तक ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का आयोजन सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान आम नागरिकों को सेना की आधुनिक हथियार प्रणालियों और रक्षा तकनीक को नज़दीक से देखने का अवसर मिलेगा।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास,सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह,पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित राज्य सरकार एवं सेना के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026