Doordrishti News Logo

सेहतमंद भारत के लिए चलाया सभी के लिए पौष्टिक आहार कार्यक्रम

जयपुर,सेहतमंद भारत के लिए चलाया सभी के लिए पौष्टिक आहार कार्यक्रम।एक स्वस्थ जीवन सभी के लिए महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। सही खान- पान,नियमित व्यायाम और तनाव को कम करने से हमारी ऊर्जा बढ़ती है, बीमारियाँ कम होती हैं और हम ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

यह भी पढ़ें – 68वीं राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

ऐसे में एक सेहतमंद भारत के लिए,एमवे इंडिया ने ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस साल की थीम ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’ के साथ,इस पहल के माध्यम से लोगों को सही खान-पान और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत, एमवे ने पूरे देश में 30,000 वितरकों और उनके ग्राहकों को जोड़ा।

रजनीश चोपड़ा ने बताया कि आजकल अस्वस्थ खान-पान की समस्या हर दिन बढ़ रही है। ऐसे में संतुलित पोषण को सभी के लिए सुलभ बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्वास्थ्यकर आहार भारत में कई बीमारियों का कारण बन रहा है,जो 56.4 प्रतिशत तक योगदान देता है।

महीने भर चलने वाली पहल में हमने पूर्वी,पश्चिमी,उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में अपने वितरकों के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया गया,जिनमें पौष्टिक और संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशालाओं में सुबह का पौष्टिक नाश्ता,प्रोटीन की जरूरतें और स्वस्थ खाना पकाने की आदतें सिखाई गईं।

उत्तरी क्षेत्र ने ‘शुरुआत से सही खाना खाने’ की थीम पर यूट्यूब लाइव सत्रों की एक श्रृंखला भी आयोजित की। इन सत्रों में प्रतिभागियों को बताया गया कि सही पोषण कैसे उनकी सेहत को बेहतर बनाता है और किस तरह स्वस्थ आदतें उनकी जीवनशैली में बदलाव ला सकती हैं। यह पहल लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और सही खाने के विकल्प चुनने के लिए प्रेरित कर रही है। एमवे इंडिया का यह कदम एक स्वस्थ और खुशहाल भारत के लिए महत्वपूर्ण है।

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

September 2, 2026