रेफर मामलों में रेलकर्मियों के लिए अब उम्मीदकार्ड बेस्ड मोबाइल ओटीपी जरूरी

रेलकर्मियों को उम्मीदकार्ड से जुड़ा मोबाइल अपडेट करने का निर्देश

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेफर मामलों में रेलकर्मियों के लिए अब उम्मीदकार्ड बेस्ड मोबाइल ओटीपी जरूरी। रेलवे ने अपने सेवारत,सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों के अन्य संबद्ध अस्पतालों में रेफरल मामलों में उपचार के लिए उम्मीद कार्ड आधारित मोबाइल ओटीपी की अनिवार्यता लागू की है।

जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीता राम बुनकर ने बताया कि कई बार अत्यंत जटिल रोगों के उपचार हेतु रोगियों को रेलवे से संबद्ध निजी अथवा सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए रेफर किया जाता है।
उन्होंने बताया कि परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार संबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिए उम्मीद कार्ड व एचएमआईएस मोबाइल ऐप के माध्यम से रोगी को डिजिटल रेफरल पत्र जारी किया जाता है, जिस पर रोगी का वह मोबाइल नंबर लिखा जाता है जो उसके व्यक्तिगत उम्मीद कार्ड से रजिस्टर्ड होता है।

जोधपुर मंडल में 70 हजार मामलों से सवा तीन करोड़ रुपए की वसूली

डिजिटल रेफर पत्र लेकर रेफरल मरीज जब अन्य संबद्ध अस्पताल में जाता है तो वहां प्रशासनिक खंड में रोगी के उम्मीदकार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाता है, जिसकी मदद से अस्पताल प्रबंधन मरीज की पहचान और रेफरल की पुष्टि करता है,जिसके बाद ही वहां उपचार प्रारंभ किया जा सकता है।

रेलकर्मियों को उम्मीदकार्ड बेस्ड मोबाइल नंबर अपडेट रखने के निर्देश
जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने मंडल के सभी सेवारत और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से अपना उम्मीदकार्ड बेस्ड मोबाइल नंबर तत्काल प्रभाव से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में रेफर के दौरान उन्हें संबद्ध अस्पताल में ओटीपी आसानी से उपलब्ध हो सके और बिना परेशानी के चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सके। इससे रेफर मामलों की पुष्टि होगी और उनमें पारदर्शिता आएगी। ज्ञात रहे कि उम्मीदकार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर सिर्फ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की कार्मिक शाखा में ही अपडेट किया जा सकता है।

Related posts:

महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर लगाया निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 15, 2026

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026