अब छोटे व्यापारी भी मालगाड़ी से भेज सकेंगे सामान

रेलवे ने अपनी नीति में किए बदलाव

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। रेलवे ने छोटे एवं मझौले व्यापारियों के हित में मालगाड़ी से सामान भेजने की अपनी नीतियों में बदलाव किए हैं। कम मात्रा एवं वजन का सामान अभी तक व्यापारी रेलवे के पार्सल वैन के द्वारा ही भेज सकते थे। मालगाड़ी डिब्बों से भेजने के लिए पूरी गाड़ी को किराए पर लेना होता था।

इसे भी पढ़ें – रानीखेत और गुवाहाटी एक्सप्रेस आज बदले मार्ग से चलेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे बोर्ड ने माल लदान की अपनी नीति में बदलाव किए हैं।अब सीमेंट,कोयला,खाद्यान्नों इत्यादि बड़े मदों के साथ-साथ अन्य सामान जैसे दवाइयां,दुग्ध उत्पाद, मसाले, कपड़े, बिजली के उपकरण इत्यादि छोटे मद भी बीसीएन (बोगी कवर्ड वैगन)मालगाड़ी में लदान कर परिवहन किए जा सकेंगे। इससे छोटे व्यापारियों को लाभ होगा एवं रेलवे को राजस्व प्राप्ति के लिए नया स्रोत मिलेगा।

इसके लिए परिवहन किए जाने वाले सामानों की सूची निर्धारित की गई है।इन मदों का माल भाड़ा मालगाड़ी मे भी पार्सल वैन की तरह पार्सल दरों पर ही निर्धारित किया गया है। व्यापारी को एक वैगन में कम से कम न्यूनतम वजन 14 टन या वास्तविक वजन का शुल्क लिया जायेगा।

इस तरह बुक किए गए सामानों में मालगाड़ी के डिब्बों की संख्या भी 42 के स्थान पर न्यूनतम संख्या भी 30 निर्धारित की गई है। साथ ही साधारण मालगाड़ी में भी जगह होने पर इस तरह के सामान लदे हुए वैगन जोड़े जा सकेंगे।रेलवे बोर्ड ने यह आदेश 1 वर्ष के लिए जारी किए हैं तथा इसकी समीक्षा कर इसे आगे भी जारी रखा जायेगा।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed