Doordrishti News Logo

प्रदेश में अब माइनर मिनरल ब्लॉकों की भी प्रीमियम दरों पर नीलामी-डॉ. अग्रवाल

-मैसनरी स्टोन प्लॉट 147 की रिजर्वप्राईस 1.50 लाख से 161.36 गुणा अधिक 2.42 करोड़ में नीलामी
– माइनर मिनरल के 630 प्लाटों की 6 दिसंबर से ई-नीलामी जारी
-ग्रेनाइट,क्वार्टज,फेल्सपार,मेसेनरी सेंडस्टोन,सिलिकासेंड,चाइना क्ले, मारबल आदि की नीलामी

जोधपुर,अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि मिनरल ब्लॉकों की पारदर्शी ई-नीलामी व्यवस्था व व्यापक प्रचार-प्रसार से अब माइनर मिनरल ब्लाकों की भी प्रीमियर दरों पर नीलामी होने लगी है। जोधपुर के कास्टी गांव के पास प्लॉट संख्या 147 माइनर खनिज मैसनरी स्टोन में रिजर्व प्राईस 1.50 लाख के विरुद्व 2.42 करोड़ बोली प्राप्त हुई है जो रिजर्व प्राइस से 161 गुणा से भी अधिक है।

यह भी पढ़िए-नव वर्ष पर होने वाले समारोह में मदिरा/बीयर सेवन के लिए लेना होगा लाइसेंस

उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर से जारी नीलामी प्रक्रिया में जोधपुर के 61 प्लाटों की भारत सरकार के ई प्लेटफार्म पर अलग-अलग नीलामी में समग्र रिजर्व प्राइस एक करोड़ 77 लाख रुपए के विरुद्ध 49 करोड़ 26 लाख रुपए की बोली प्राप्त हुई है।

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि माइंस विभाग ने माइनर मिनरल ग्रेनाइट,क्वार्टज,फेल्सपार,सेंडस्टोन, सिलिकासेंड,मेसेनरी स्टोन,चाइना क्ले,मारबल आदि के नीलामी के लिए 630 प्लॉट तैयार किए हैं। राज्य में खनिज प्लॉटों की बड़े स्तर पर नीलामी से वैध खनन,प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार,निवेश के अवसर विकसित होने लगे हैं।

यह भी पढ़िए-महिला की न्यूड फोटो को वायरल कर दी धमकी

एसीएस डॉ अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर के राजस्व ग्राम कास्टी तहसील बावड़ी के खसरा संख्या 989 में खनिज सेण्डस्टोन व मैसनरी स्टोन के कुल 64 प्लॉटस डेलिनियेट कर ई-ऑक्शन 6 दिसंबर से 27 दिसंबर तक किये गये। इस ई-निलामी में 61 प्लॉटों की रिजर्व प्राइस राशि 1.77 करोड़ रु. के विरूद्ध 49.26 करोड़ रु. की बोलियां प्राप्त हुई, जो कि रिजर्व प्राइज से 27.83 गुणा अधिक है। माइनर मिनरल प्लॉटस के ई-निलामी से यह अब तक की सर्वाधिक बिड राशि है।

उन्होंने बताया कि खनिज मैसनरी स्टोन के प्लॉट संख्या 147 में रिजर्व प्राईस 1.50 लाख के विरुद्व 2.42 करोड़ बोली प्राप्त हुई, जो 161.36 गुणा अधिक है। जो सर्वाधिक है।
निदेशक माइंस संदेेश नायक ने बताया कि जोधपुर के 61 प्लाटों की बिड राशि का 40 प्रतिशत 19.70 करोड़ का राजस्व राज्य सरकार को इसी वित्तीय वर्ष में प्राप्त होना संभावित है।

यह भी पढ़िए-नव वर्ष पर होने वाले समारोह में मदिरा/बीयर सेवन के लिए लेना होगा लाइसेंस

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 630 माइनर मिनरल प्लाटों की ई-नीलामी 6 दिसंबर 22 से जारी हुई है जो 17 फरवरी,23 तक जारी रहेगी।नायक ने बताया कि राज्य के माइंस विभाग ने 21 जिलों के 35 स्थानों पर बड़ी 630 माइनर मिनरल के खनन प्लाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया 6 दिसंबर 22 से शुरु की है जो आगामी 17 फरवरी,23 तक भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म पर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शुरुआती नीलामी में ही बेहतर रेस्पांस मिलने लगा है।

डॉ.सुबोध अग्रवाल ने नीलामी टीम प्रभारी अनिल खेमसरा,अतिरिक्त निदेशक माइंस जोधपुर महेश माथुर, एसएमई डॉ.धमेन्द्र लोहार,एमई प्रवीण अग्रवाल की टीम के समग्र प्रयासों की सराहना करते हुए नीलामी के अगले दौर से जुड़े स्थानों के अधिकारियों को भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026