not-one-person-in-the-organization-the-organization-works-together-joshi

संगठन में एक व्यक्ति नही संगठन मिलकर काम करता है-जोशी

  • भाजपा के पास सर्वाधिक नीतियां
  • राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, लोकतंत्र और राजनीतिक मूल्यों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण तत्व
  • भाजपा सेवा ही संगठन की विचारधारा वाली पार्टी है

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी जोधपुर की संगठनात्मक संभाग स्तरीय बैठक होटल कस्तुरी ऑरचिड में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा थे। इस बैठक का प्रारम्भ मंचासीन अतिथि प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता,नारायण सिंह देवल,प्रदेश मंत्री केके विश्नोई,श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा भारत माता के चित्र पर दीपप्रज्जवल कर किया गया।

ये भी पढ़ें- भगवा से नफरत करने वालों को चुनाव में सबक सिखाएगी जनता- जोशी

बैठक का प्रारम्भ प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा द्वारा संगठन सत्र लेकर किया। जिसमें अब तक संगठन द्वारा किये गये कार्यो के बारे में चर्चा की गई। इसके पश्चात पन्ना प्रमुख नियुक्त करने एवं शक्ति केन्द्र को संगठन का मुल आधार मानते हुए कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पाटी बनी है। आजादी के बाद पूर्ण बहुमत वाली पार्टी भाजपा की बनी है। पहले भाजपा को शहर वाली पार्टी बोला जाता था। भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं है बल्कि सेवा कार्य करना भाजपा का उद्धेश्य है। 2014 के बाद भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। 2023 में संगठन की ताकत पर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनानी है। कार्यो को बांटना, कार्यो की जिम्मेदारी देना और नये लोगों को जोड़ ही संगठन का मूल उद्धेश्य है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

संभाग स्तरीय बैठक के मुख्य वक्ता प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्षों से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे नारों को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आज भाजपा रूपी पौधा वटवृक्ष बनकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गया है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ-साथ चुनौतियां और जिम्मेदारी भी बढ़ी हैं। सकारात्मक सोच के साथ पार्टी के काम को निरंतर आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार मन की बात में राजस्थान के गौरव पर चर्चा कर राजस्थान का मान बढ़ाया है । कांग्रेस सरकार अपराधियों के प्रति गंभीर नहीं है।

ये भी पढ़ें- अब हार के डर से विधायकों से संवाद कर रही है कांग्रेस-शेखावत

जोशी ने बैठक में कहा कि आगामी एक माह का रूट चार्ट बनाकर उसे प्रभावी रूप से लागू करें। संगठन सर्वाेपरि है। संगठन में एक व्यक्ति नहीं,अपितु संगठन मिलकर काम करता है। परिश्रम और योजनाबद्ध तरीके से काम करने का वक्त है। भाजपा के पास नीति भी है और नियति भी है। भाजपा की सर्व समाज के साथ समरसता बढ़ती जा रही है, समाज भी महत्व दे रहा है। आज भाजपा व्यापक है,विशाल है, हमारी पार्टी का समर्थन बढ़ा है और समर्पण भी बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी चेहरा बनी है। भाजपा के पास सर्वाधिक नीतियां,राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण,लोकतंत्र और राजनीतिक मूल्यों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण तत्व है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

जोशी ने कहा कि भाजपा परिवार और क्षेत्र से ऊपर उठकर सर्वव्यापी बनी है। भाजपा का मिशन विजय की राह पर चल पड़ा है। आगामी दिवसों में आने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेते हुए सभी कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें लाइव प्रसारण को राजस्थान की एक करोड़ जनता तक पहुंचाने की योजना बनानी है। जनविश्वास बढ़ाना व सर्वस्पर्शी बन बनना है और स्ट्रक्चर और संस्कृति को बनाए रखना है।कमजोर बूथों को जीतने की योजना बनाने का आह्वान किया है। कमजोर बूथों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित करना है और आगामी लोकसभा व विधानसभा में कमल खिलाना है।प्रत्येक कार्यकर्ता अपने काम का आंकलन करे और उसकी समीक्षा कर पार्टी को मजबुत बनाने का कार्य करें।

ये भी पढ़ें- वृहद विधिक सेवा शिविर 30 अप्रैल को

उन्होंने पन्ना प्रमुख की टोली बनाने के लक्ष्य को शतप्रतिशत पूरा करने का आह्वान किया ताकि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा में कोई भी पार्टी भाजपा को पराजित नहीं कर पायेंगी। केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा अपनी योजना बता रही है जबकि वास्तविकता में इन योजनाओं का पैसा केन्द्र सरकार भेजती है,इसलिये कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन की विचारधारा को लेकर कार्य करने वाली पाटी है।
प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बैठक का संचालन किया और आभार जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने दिया।

बैठक में जोधपुर शहर,जोधपुर देहात उत्तर,जोधपुर देहात दक्षिण,पाली, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर,जालोर, सिरोही जिले के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, संभाग से मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,संभाग से प्रदेश पदाधिकारी,जिला प्रभारी, संभाग से मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग से प्रकोष्ठ एवं विभागों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिला अध्यक्ष,सांसद/पूर्व सांसद,विधायक/पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष, विस्तारक योजना के संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, जिला पालक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख एवं महापौर, पूर्व महापौर,प्रधान एवं नगर निकाय अध्यक्ष, जिले में दो सशक्त मण्डल अध्यक्ष (100 प्रतिशत संरचना कार्य पूर्ण), अन्य विशेष श्रेणी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews