उत्तर पश्चिम रेलवे को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित शील्ड

  • संपूर्ण कार्यकुशलता के लिए मिलेगी गोविंद वल्लभ पंत शील्ड
  • वैगन मेंटेनेंस शील्ड भी मिलेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित शील्ड। उत्तर पश्चिम रेलवे को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रमुख शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 5 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम,प्रगति मैदान में आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह में प्रदान किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ यह सम्मान केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण,इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से प्राप्त करेंगे। राष्ट्रीय समारोह में विभिन्न जोनल रेलवे को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए शील्ड से सम्मानित किया जाएगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को भी प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

संभावित शीत-लहर से निपटने के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे को सम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड (पश्चिम मध्य रेलवे के साथ संयुक्त रूप से) तथा वैगन मेंटेनेंस शील्ड प्रदान की जाएगी।

सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
महाप्रबंधक अमिताभ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने परिचालन,अनुरक्षण एवं प्रशासनिक सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वैगन अनुरक्षण कार्यों को सुदृढ़ करने में किए गए प्रभावी प्रयासों के लिए वैगन मेंटेनेंस शील्ड तथा समग्र उत्कृष्टता के लिए गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड प्रदान की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड उत्तर पश्चिम रेलवे को दूसरी बार प्राप्त हो रही है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में आयोजित 69वें केन्द्रीय समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे को विस्तृत स्वास्थ्य शील्ड से भी सम्मानित किया गया था।