Doordrishti News Logo

जोधपुर, हाल ही में कोरोना वायरस के पुन: बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं के हितों को ध्यान में रखते और कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार की गाइडलाइन, पुलिस व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आगामी चैत्री नवरात्रा के दौरान मेहरानगढ़ में दर्शनार्थियों का प्रवेश निषेध रहेगा।

मेहरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के साथ आगामी चैत्री नवरात्रा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल के सम्बन्ध में हुई बैठक के दौरान समीक्षा करने के पश्चात् कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एवं दर्शनार्थियों व श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के हितों को ध्यान में रखते हुए मां चामुण्डा के दर्शनार्थ आने वाले सभी दर्शनार्थियों के प्रवेश पर पूर्णतया बन्द रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के इसी निर्देशानुसार मेहरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट ने निर्णय लिया कि आगामी चैत्री नवरात्रि में मेहरानगढ़ में दर्शनार्थ आने वाले दर्शनार्थियों का प्रवेश पूर्णतया निषेध रहेगा।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026