निशु कंवर राज्य स्तर की श्रेष्ठ सीओ के रूप में सम्मानित

जोधपुर सीओ गाइड निशु कंवर को राज्यपाल ने मेडल ऑफ मेरिट से किया पुरस्कृत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निशु कंवर राज्य स्तर की श्रेष्ठ सीओ के रूप में सम्मानित। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला जोधपुर की सीओ गाइड निशु कंवर विगत 15 वर्षी से संगठन की ओर से प्रदत्त लक्ष्यों की पूर्ति,अनुशासन,स्काउट गाइड व्यक्तित्व निर्माण,सामुदायिक सेवा कार्य,समग्र रूप में स्काउट गाइड बालिका गतिविधियों के विस्तार तथा सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए निशु कंवर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा के स्टेडियम में आयोजित किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य तथा पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का समन्वयं एवं निर्देशन राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य तथा पीसी जैन ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्तर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों,स्काउट गाइड,रोवर रेंजर का सम्मान किया गया।

समारोह में निशु कंवर के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जोधपुर की गाइड्स ने अतिथियों के स्वागत में राजस्थानी गीत व नृत्य से समा बांधा। राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाली जोधपुर की बहुआयामी प्रतिभा की धनी निशु कंवर 2008 में राष्ट्रपति पुरस्कार से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ कलाम द्वारा समानित हुई, जिन्होंने संगठन में आने के पश्चात स्काउट गाइड गतिविधियों को सशक्तिकरण प्रदान किया। इनके नेतृत्व में जोधपुर जिले की गाइड गतिविधियां उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।

महेंद्र सिंह ने एक कॉल पर एमडीएम पहुंच कर मरीज को दिया रक्त

इनके मार्गदर्शन में एक रेंजर जापान में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। हाल ही तीन राष्ट्रीय जंबूरियों त्रिचि तमिलनाडु ,लखनऊ उत्तर प्रदेश और रायपुर छत्तीसगढ़ में जोधपुर की गाइड्स व स्काउट तथा रोवर रेंजर की सक्रिय भूमिका रही,जो राजस्थान का परचम पूरे भारत में फैलाने महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार और जिला सचिव डॉ बीएल जाखड़ ने जोधपुर आगमन पर राज्य स्तरीय सम्मान से विभूषित निशु कंवर का कब बुलबुल शिविर विट्ठलेश वन चौपासनी में भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर गाइडर प्रकाश शर्मा,रामविलास सैनी,हितेश वैष्णव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी कब मास्टर फ्लॉक लीडर्स उपस्थित थे।