नौ दिवसीय रामदरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह शनिवार से

  • तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरू रामानंदाचार्य पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य का दिव्य सानिध्य रहेगा
  • माताराणी भटियाणी विकास सेवा संस्थान का आयोजन
  • प्रतिदिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम
  • आयोजन की सभी तैयारियां पूरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के निकट गंगाणी स्थित माताराणी भटियाणी धाम की 11वीं वर्षगांठ पर श्रीरामदरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। माताराणी भटियाणी विकास सेवा संस्थान द्वारा 17 से 25 जनवरी तक नौ दिवसीय रामकथा व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम दरबार मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा,गायत्री पंच कुण्डीय महायज्ञ,शाही शोभा यात्रा तथा रात्रि जागरण में आध्यात्मिक, श्रद्धा,भक्ति व लोक परंपराओं से जुड़े सामाजिक समरसता एवं सद्भाव व महाप्रसादी के अनेक कार्यक्रम होंगे जिसमें तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरू रामानंदाचार्य पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य का विशेष सानिध्य व विभिन्न साधु-संतों, धर्माचार्यों,जनप्रतिनिधियों,राजनीतिक एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों का सान्निध्य रहेगा।

प्रसिद्ध कथावाचक गौवत्स मोगड़ा गौसेवा धाम के संत हेमंत महाराज ने बताया कि सनातन संस्कृति समृद्धि के लिए यह मातारानी भटियाणी विकास सेवा संस्थान सदैव अग्रणीय है। इसी के तत्वावधान में यह ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के तहत विभिन्न आयोजन होंगे। कार्यक्रम में कई बड़े संतों का सानिध्य रहेगा। इसके अतिरिक्त इस आयोजन में तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरू रामानंदाचार्य पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य का विशेष दिव्य सानिध्य रहेगा।

ये होंगे कार्यक्रम 
गणेश बंदना-शनिवार 17 जनवरी को प्रातः 7:15 बजे गणेश बंदना के साथ कार्यक्रम शुरू होगा।

नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
शनिवार प्रातः 8:15 बजे से प्रति दिन गायत्री शक्तिपीठ की ओर से नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होगा।

शोभायात्रा
शनिवार 17 जनवरी को प्रातः 9:15 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

श्रीराम कथा प्रारम्भ
शनिवार 17 जनवरी को दोपहर 12:00 से 4:00 बजे प्रतिदिन राम कथा होगी।

भजन संध्या
कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार 20 से 24 जनवरी रोजाना रात्रि 8:15 बजे से भजन संध्या होगी।

प्रथम दिन:- मंगलवार 20 जनवरी को भजन गायिका आशा वैष्णव, भजन गायक अनिल सैन व पार्टी की प्रस्तुति होगी।

द्वितीय दिन:- बुधवार 21 जनवरी को भजन गायक महेंद्र सिंह राठौड़, शम्भु राणा व पार्टी की प्रस्तुति होगी।

तृतीय दिन:- गुरुवार 22 जनवरी को गायक हेमराज गोयल व मुकेश सेतरावा एवं पार्टी की प्रस्तुति।

चतुर्थ दिन:- शुक्रवार 23 जनवरी को भजन गायिका अनीता जांगिड़ व ओम मुंडेल एवं उनकी पार्टी की प्रस्तुति होगी।

पंचम दिन:- शनिवार 24 जनवरी को भजन गायक महावीर सांखला व गायिका जयश्री राजपुरोहित व उनकी पार्टी की प्रस्तुति होगी।

शनिवार 24 जनवरी को रात्रि 8:15 बजे माजीसा के पीहर पक्ष जोगीदास धाम से शगुन चूंदड़ी लाई जाएगी।

राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
रविवार 25 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे से श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी।

विधायक भंसाली ने किया 90 लाख के सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

कार्यक्रम स्थल तक ऐसे पहुंच सकते हैं
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं भक्तजन को लाने ले जाने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस में बीस सवारी बैठाई जाएगी। बस के लिए फोन- 7726841537 तथा 9571037884 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि गंगाणी धाम जोधपुर में आयोजित होने वाले श्रीराम कथा एवं श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पावन आयोजन परम पूज्य पद्मविभूषण से अलंकृत जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के दिव्य सान्निध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम स्थल पर मंच,पंडाल, सजावट,श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूर्ण किया जा चुका है। पूरे क्षेत्र में श्रीराम भक्ति, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक उत्साह बना हुआ है। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी को इस ऐतिहासिक एवं दिव्य आयोजन में आमंत्रण की विनम्र अपील की गई है।

You missed