नवजात बच्ची का शव गड्ढे में डाला, श्वानों ने निकाला बाहर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवजात बच्ची का शव गड्ढे में डाला, श्वानों ने निकाला बाहर। शहर के निकट जोजरी नदी के पुल के नीचे कुड़ी गांव में नवजात बच्ची का शव मिला। किसी ने शव को गड्डा खेाद कर डाल दिया। ऊपर से कचरा डाल दिया गया। बाद में श्वानों ने गड्ढा खोदकर बच्ची के शव को बाहर निकाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उम्मेद अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया,मगर चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। घटनास्थल पर एफएसएल को बुलाया गया। पुलिस अब इसमें पड़ताल में जुटी है।
दो माह में पैसे डबल करने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी
विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि जोजरी नदी पुल के नीचे कुड़ी गांव की सरहद में एक गड्ढे के बाहर शव पड़ा होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची। शव किसी नवजात बच्ची का था जोकि एक दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। हालांकि उसे बरामद कर उम्मेद अस्पताल की इमरजेंसी भिजवाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। शव को बाद में एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया।थानाधिकारी खदाव ने बताया कि मौका स्थल पर एफएसएल को भी बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। बच्ची कौन- कब वहां डाल गया, इसका पता लगाया जा रहा है।
