Doordrishti News Logo

विभिन्न जिलों के 441 गांवों में खुलेंगे नए उप स्वास्थ्य केंद्र

  • मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
  • प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एक-एक पद होगा सृजित

जयपुर, प्रदेश के विभिन्न जिलों के 441 गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 441 गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एक- एक पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार से अखबारी कागज से जीएसटी हटाने की मांग

प्रस्ताव के अनुसार बाड़मेर के 39,दौसा के 33,जयपुर- प्रथम के 25,सीकर के 25,अलवर के 23,जैसलमेर के 22,नागौर के 20, झुन्झूनूं के 20,भरतपुर के 19,अजमेर के 17,डूंगरपुर के 15, हनुमानगढ़ के 15,करौली के 14,चुरू के 14,जयपुर- द्वितीय के 14, बारां के 14,भीलवाड़ा के 12,जोधपुर के 12,टोंक के 12, राजसमंद के 10,कोटा के 9,बीकानेर के 9,धौलपुर के 6,बूंदी के 6,उदयपुर के 6,बांसवाड़ा के 5,चितौड़गढ़ के 5, सवाई माधोपुर के 5,गंगानगर के 5, सिरोही के 4,जालोर के 4 एवं पाली के 2 सहित कुल 441 गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन भवन निर्माण होने तक उपलब्ध राजकीय भवन अथवा किराये के भवन में किया जाएगा। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का 1-1 पद (कुल 441 पद) सृजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिपरजॉय चक्रवात के कारण ट्रेन रद्द

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में प्रदेश में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की गई थी।उक्त घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में यह स्वीकृति दी गई है। गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश की गांव-ढाणी में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय लोगों को क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026