Doordrishti News Logo

तेजी से हो रहा नए भारत का निर्माण -शेखावत

  • करीब 500 करोड़ की लागत से बनेगा जोधपुर का भव्य स्टेशन
  • पीएम मोदी ने की शुरुआत

जोधपुर,तेजी से हो रहा नए भारत का निर्माण -शेखावत। रेलवे स्टेशनो के पुनर्विकास के कार्यों का रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। इस मौके पर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसी श्रृंखला मेें करीब 500 करोड़ की लागत से इस स्टेशन का भव्य पुनर्निर्माण होगा। शेखावत ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से रेलवे के अपग्रेडेशन पर काम प्रारंभ हुआ। रुकी हुई परियोजनाओं,रेलवे का आधुनिकीकरण करना तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाना मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य था। पिछले नौ साल के कालखंड में देश में रेलवे ने अभूतपूर्व प्रगति की है। रेल बजट चौदह गुना बढ़ गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हमेशा जोधपुर को प्राथमिकता दी है।

ये भी पढ़ें- फसल पर कीटनाशक छिड़कते हुआ था बेहोश,पाक नागरिक की अस्पताल में मौत

स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान कायम रहेगी

शेखावत ने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान कायम रखी जाएगी। साथ ही 20 करोड़ की लागत से फलौदी,18 करोड़ की लागत से रामदेवरा को भी अपग्रेड किया जा रहा है। शेखावत ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का जोधपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों की ओर से अभिनदंन कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत की सौगात के बाद जोधपुर के करीब 138 साल पुराने रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का सपना अब साकार हो रहा है। इससे जोधपुर वासियों में खुशी की लहर है।

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा रेलवे स्टेशन

रेलवे स्टेशन का निर्माण करीब 138 साल पहले हुआ था। अब यह एयरपोर्ट की तर्ज पर भव्य और आधुनिक बनेगा। इसे बहुउद्देशीय और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके पुनर्विकास कार्य के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जोधपुर के नए मॉडल को रखा गया। इसको देखने के लिए आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। मॉडल के साथ हर कोई सेल्फी लेता नजर आया। आरम्भ में डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने रेलवे में किए जा रहे विकास कार्यों, उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़ें- हौद में गिरने से युवक की मौत

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,ग्रामीण कार्यकर्ता इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी बने। जोधपुर में वर्चुअल कार्यक्रम की संयोजक महापौर वनिता सेठ और सह संयोजक उप महापौर किशन लड्ढा थे। विधायक सूर्यकांता व्यास,जैतारण विधायक अविनाश गहलोत,पूर्व विधायक जोगाराम पटेल,डीआरएम पंकज कुमार सिंह,पूर्व सांसद नारायण पंचारिया,पूर्व सांसद जसवंत विश्नोई, जिला महामंत्री करणीसिंह खीची, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा,जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता और गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026