Doordrishti News Logo

जोधपुर, त्रिस्तरीय जनअनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 की नई गाइडलाइन के तहत कई छूट मिलने के बाद यहां सारे बाजार खुल गए। बाजार खुलते ही यहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अनलॉक 2.0 के पहले दिन ही शहर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते दिखाई दी। बाजार खुलने के बाद एक बार फिर यहां कोरोना केस बढऩे की आशंका बढ़ गई है। इधर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजेश कुमार मीना ने आज राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना में जोधपुर कमिश्नरेट के लिए भी अनलॉक 2.0 के आदेश जारी कर दिए।

मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0

जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में आज से अनलॉक का दूसरा फेज शुरू हो गया। गृह विभाग ने अनलॉक-2 की नई गाइडलाइन कल देर रात जारी की थी। जोधपुर कमिश्नरेट के लिए पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजेश कुमार मीना ने भी आज गाइडलाइन जारी कर दी। इसके मुताबिक अब बाजार खोलने का समय बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।

ये भी पढ़े – जयपुर ग्रेटर की महापौर व तीन पार्षदों को हटाने का विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

लॉकडाउन में भी 12 घंटे की छूट दी गई है। अब डेली कर्फ्यू का समय बढ़ाकर दोपहर 12 बजे की जगह शाम 5 बजे किया गया है। निजी वाहनों से सुबह 5 से शाम 5 बजे तक प्रदेश भर में आने जाने की छूट दी गई है। वीकेंड कर्फ्यू अब दो दिन का ही होगा, सोमवार को बाजार खुलेंगे। अब सप्ताह में चार दिन की जगह पांच दिन बाजार खुलेंगे।

नई गाइडलाइन में दिन का कर्फ्यू खत्म करके केवल नाइट कर्फ्यू लागू किया है। अब दोपहर 12 बजे की जगह शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मंगलवार से प्रदेश भर में बाजार खुलने के साथ एक जिले से दूसरे जिले में निजी वाहनों से आने जाने पर रोक हट गई है। सोमवार से शुक्रवार सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक निजी वाहन से कहीं भी आ जा सकेंगे। शादी समारोह पर 30 जून तक पांबदी जारी रहेगी। केवल 11 लोग घर पर ही शादी में शामिल हो सकेंगे। शादी में किसी तरह के समारोह, बारात, भोज की अनुमति नहीं होगी। शादी समारोह पर 30 जून तक पाबंदी का प्रावधान बरकरार रहेगा।

इधर अनलॉक 2.0 के पहले दिन आज बाजारों में भीड़ दिखाई दी। वाहनों के कारण कई सड़कें सिकुड़ी नजर आ रही थी। कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां बिखरती नजर आई। पिछले साल लॉकडाऊन के दौरान दुकानों के बाहर जो गोले बनाए गए थे वे अब गायब हो चुके हैं। बाजार खुलने से आमजन की आवाजाही भी खासी बढ़ गई है।

मंगलवार  सुबह आठ बजे के बाद से ही बाजार में पैदल से लेकर वाहन चालकों तक की भीड़ बढ़ गई। शहर त्रिपोलिया, कपड़ा बाजार, नई सड़क, जालोरी गेट, पावटा, घंटाघर के बाजारों में जोरदार भीड़ नजर आई। अनलॉक 2 में बाजार खुलने का समय बढऩे के बाद यहां रौनक लौटी।
राज्य सरकार द्वारा सभी व्यापारियों को व्यापार करने की अनुमति देने से व्यापारियों में खुशी एवं राहत मिली है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026