Doordrishti News Logo

माल संयोजक की भूमिका के जरिये होगी नये माल लदान की शुरुआत

रेल व्यवसाय विकास सप्ताह 22 से

जोधपुर, रेल मंडल ने रेल द्वारा माल लदान बढाने तथा नये उत्पाद की रेल द्वारा ढुलाई करने के लिये एक अभिनव प्रयास की शुरुआत की है। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय की पहल व निर्देश पर जोधपुर मंडल द्वारा 22 नवम्बर से 26 नवम्बर तक रेल व्यवसाय विकास सप्ताह मनाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार सप्ताह के दौरान रेल द्वारा माल लदान को बढाने, रेलवे द्वारा माल लदान के लिये प्रदान की जा रही नई सुविधाओं तथा योजनाओं की जानकारी उद्यमियों को दी जायेगी।

जोधपुर रेल मंडल का अभिनव प्रयास जोधपुर में माल संयोजक की भूमिका को उमली जामा पहनाकर जोधपुर के कपड़ा तथा स्टील व्यवसाय को संगठित करके रेलों द्वारा इस के परिवहन को गति देना है। इस संबंध में मंडल की तरफ से मंडल वाणिज्य प्रबन्धक विकास खेड़ा को संयोजक बनाया गया जिनसे मोबाइल फोन नंबर 9001198951 पर सम्पर्क करके रेलों द्वारा माल भेजने का व्यवसाय करने के इच्छुक व्यवसायी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रतिदिन विशेष सत्र का आयोजन

सप्ताह के समय मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में जोधपुर रेल मंडल के अधीन आने वाले सभी क्षेत्रों के प्रमुख व्यवसायी, माल उत्पादक, खनिज लदान करने वाली फर्मों, व्यवसायिक संस्थानों तथा उनकी संस्थाओं से बातचीत के विशेष दौर आयोजित होंगे। जोधपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट द्वारा  रेलवे से नये ग्राहकों को जोड़ने और माल लदान के नये क्षेत्रों में कदम रखने का यह विशेष प्रयास होगा। अधिकतम व्यवसायियों को रेलों द्वारा माल लदान के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए तीव्रतम गति से माल पहुंचाने की सुविधा का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया जायेगा।  जोधपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम व्यव्सायियों से वार्ता करेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026