Doordrishti News Logo

पड़ौसी रात को घर में घुसा, महिला से दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर,जिला पूर्व में रहने वाली एक महिला से उसके पड़ौसी युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने की आवाज से वह भाग गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को नामजद किया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

जिला पूर्व पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि गत दिनों वह रात में घर में थी। तब पड़ौस में रहने वाला संजय नट उसके घर में घुसा और उससे दुष्कर्म किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews