Doordrishti News Logo
  • जिला परिषद चुनाव परिणाम
  • वार्ड-13 से कांग्रेस की लीला देवी विजयी घोषित
  • मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
  • पहले 4 नम्बर वार्ड का परिणाम घोषित दिखाया गया बाद मे संशोधन कर 13 नम्बर को घोषित किया गया।

जोधपुर, जिले में हुए जिला परिषद व पंचायत चुनाव चुनावों की मतगणना शनिवार सुबह 9 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में शुरू हुई। दो चरणों मे हो रही इस मतगरण मे पहले चरण में पंचायत सदस्य के वोट की गिनती शुरू की गई। दूसरे चरण में 12:30 बजे जिला परिषद चुनाव की मतगणना शुरू की गई। शुरुआती रुझान में भाजपा कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अभी तक एक सीट का नतीजा घोषित किया गया जो कांग्रेस के खाते में गया। वार्ड 13 से कांग्रेस की लीला देवी को विजयी घोषित किया है। लीला देवी को 15283 वोट मिले। दोनों ही प्रमुख दल भाजपा 15 व कांग्रेस 20 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वार्ड नम्बर2,3,4,5,9,10,15,20,27,29,32,34,35,36 पर भाजपा बढ़त में है। इसी प्रकार 1,6,8,11,12,13,14,16,17,18,19,20,21,22,23,24,25,26,30,31,33 व 37 में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। वार्ड नम्बर 7 में आरएलपी पहले ही निर्विरोध जीती है।

कांग्रेस बीजेपी टक्कर परिणाम

आज सुबह पहले पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना हुई। जिले की 21 पंचायत समितियों के 387 सदस्यों के लिए 1004 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 12:30 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले के इन चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मतगणना स्थल राजकीय पोलोटेक्निक कालेज पुरुष,महिला और टीटीसी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पंचायत समिति सदस्यों के अब तक जारी परिणाम में भाजपा 145, कांग्रेस 178,अन्य 21,निर्दलीय 23 जीते हैं। मतगणना के लिए 21 कमरों में 144 टेबुल लगाई गई हैं। सुबह 9 बजे मतगणना शुरू होने के 1 घण्टे बाद परिणाम आने शुरू हो गए थे।

ये भी पढें – खाते से 7 लाख रूपए पार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026