एनसीआरटी की पुलिस के साथ बुक स्टालों पर रेड
नकली पाठ्य किताबें मिलने की आशंका
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनसीआरटी की पुलिस के साथ बुक स्टालों पर रेड। देश भर में एनसीआरटी की तरफ से नकली पाठ्य पुस्तकों को लेकर इन दिनों कार्रवाई की जा रही है। जोधपुर में भी एनसीआरटी को नकली पुस्तकों होने की आशंका में कुछ बुक स्टालों पर रेड देकर कार्रवाई की गई। गुरूवार की देर रात तक पुलिस के साथ मिलकर जालोरी गेट स्थित कुछ बुक स्टालों पर छापामारी चली। मामला कॉपी राइट का प्रतीत होने पर यह कार्रवाई की गई।
अपराध पर नियंत्रण व आमजन में सुरक्षा को सुदृढ़ करना फोकस: शरत कविराज
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को एनसीआरटी की एक टीम जोधपुर पहुंची थी। सूचना थी कि जालोरी गेट पर बुक स्टाल पर एनसीआरटी की पाठ्य पुस्तकों की नकल कर बेचा जा रहा है। इस पर सरदारपुरा पुलिस का सहयोग लेकर पाठ्य पुस्तक की दुकान पर रेड दी गई। देर रात तक इस बारे में किताबों को लेकर गहन पड़ताल जारी है। कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रह सकती है। पुलिस की तरफ से केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।
