Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 10 जुलाई को आयोजित वर्ष 2021 की प्रथम लोक अदालत की तैयारी बैठक जिला एवं सैशन न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला राघवेन्द्र काछवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को वर्चुअल आयोजित की गई।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फर चौधरी ने बताया कि बैठक में जोधपुर जिला न्याय क्षेत्र के अधिकारीगण वर्चुअल बैठक से जुड़े। उन्होंने बताया कि बैठक में न्यायालयों द्वारा राजनामा योग्य अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए रैफर करना, पक्षकारों के मध्य प्री काउंसलिंग करवाकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की।

>>> बढ़ती हिंसा के विरोध में चिकित्सकों का प्रदर्शन, मनाया ब्लैक डे

Related posts: