राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्पेशल मॉनिटर डॉ.पूनम 12 से 14 को जोधपुर दौरे पर

  • ओसियां व भोपालगढ़ में स्कूलों का करेंगी भ्रमण
  • शिक्षा अधिकारियों के साथ होगी बैठक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्पेशल मॉनिटर डॉ.पूनम 12 से 14 को जोधपुर दौरे पर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्पेशल मॉनिटर डॉ.पूनम मलकोंडैया 12 से 14 मार्च तक जोधपुर यात्रा पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मलकोंडैया गुरुवार 12 मार्च को प्रातः 7.50 बजे जोधपुर पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगी।

वे 12 मार्च को ओसियां तथा 13 मार्च को भोपालगढ़ का दौरा करेंगी। इस दौरान वे प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों,शिक्षकों व अभिभावकों से संवाद करेंगी। वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों,सीडीपीओ,एसडीएम, डीईओ तथा डीएम के साथ बैठक भी करेंगी। डॉ.पूनम मलकोंडैया शनिवार 14 मार्च को अपराह्न 5.30 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगी।