Doordrishti News Logo

रावणा राजपूत समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन आज

  • रावण का चबूतरा में होगा महा सम्मेलन
  • हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का 104 वां बलिदान दिवस
  • केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा
  • मुख्य मांगों के लिए होगा शक्ति प्रदर्शन

जोधपुर,हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार 23 सितंबर को रावण का चबूतरा पर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तत्वावधान में रावणा राजपूत समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी व प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने गुरुवार को रातानाडा क्षेत्र के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मेजर दलपत सिंह देवली ने आज से 104 वर्ष पूर्व प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सात समंदर पार इज़राइल के हाइफा शहर को तुर्क सेनाओं से आजाद करवाने के लिए जोधपुर राजघराने के मारवाड़ रिसाला के सेनापति के रूप में वीरता दिखाते हुए वीरगति प्राप्त की थी। उनकी याद में रावणा राजपूत समाज इस वर्ष रावण का चबूतरा में 23 सितंबर को राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित कर रहा है।

इस महासम्मेलन में देश भर से समाज बंधु शामिल होंगे। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला दिल्ली से वर्चुअल रूप और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में समाज के दोनों विधायक जोधपुर की मनीषा पंवार और आसींद विधायक जबरसिंह सांखला,महिला प्रदेशाध्यक्ष ममता व भामाशाह राजवीरसिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राखी सह संयोजक देवीसिंह सिसोदिया है।

उन्होंने बताया कि रावणा राजपूत समाज इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर करेगा जिसमें मुख्य रूप से रावणा राजपूत समाज के राजस्व रिकॉर्ड का शुद्धिकरण, ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण कर अलग से आरक्षण, हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली की जीवनी को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने, समाज की जनसंख्या के अनुरूप सभी राजनीतिक दलों में सत्ता और संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। इस सम्मेलन में देशभर से समाज के लोगों का आना शुरू हो गया गया। सभी के रहने आदि की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026