नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बने भारत के प्रधानमंत्री

30 कैबिनेट,पांच स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री तथा 36 राज्य मंत्री ने ग्रहण की शपथ

नई दिल्ली,नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बने भारत के प्रधानमंत्री। देश की राजनीति में रविवार 9 जून 2024 का दिन ऐतिहासिक रहा, जब 18वीं लोक सभा के चुनाव में एनडीए लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ हुई और नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

इसी के साथ प्रधान मंत्री मोदी के कैबिनेट में शामिल होने वाले 30 केबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हजारों देशवासी व 7 राष्ट्रों के शासनाध्यक्ष भी इस शपथ ग्रहण के साक्षी बने। समारोह में सर्व प्रथम प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने शपथ ली। उसके बाद राजनाथ सिंह,अमित शाह,नितिन गडकरी,जेपी नड्डा ने शपथ ली उसके बाद अन्य केबिन मंत्रियों को शपथ दिलाई। 30 केबिनेट मंत्रियों के बाद 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)को शपथ दिलाई गई। उसके बाद 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ के बाद नए मंत्रिमंडल को राष्ट्रपति की ओर से भोज दिया गया।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

केंद्रीय केबिनेट मंत्री
1.राजनाथ सिहं
2.अमित शाह
3.नितिन गडकरी
4.जेपी नड्डा
5.शिवराज सिंह चौहान
6.निर्मला सितारमण
7.एस जयशंकर
8.मनोहर लाल खट्टर
9.एचडी कुमारस्वामी
10.पीयूष गोयल
11.धर्मेंद्र प्रधान
12.जीतन राम मांझी
13.राजीव रंजन सिंह
14.सर्बनंद सोनोवाल
15.डॅक्टर वीरेंद्र कुमार
16.राममोहन नायडू
17.प्रहृाद जोशी
18.जुएल ओरांव
19.गिरिराज सिंह
20.अश्विनी वैष्णव
21.ज्योतिरादित्य सिंधिया
22.भूपेंद्र यादव
23.गजेंद्र सिंह शेखावत
24.अन्नपूर्णा देवी
25.किरन रिजिजू
26.हरदीप सिंह पुरी
27.मनसुख मंडाविया
28.जी किशन रेड्डी
29.चिराग पासवान
30.सीआर पाटिल

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1.राव इंद्रजीत सिंह
2.डॉ जितेंद्र सिंह
3.अर्जुन राम मेघवाल
4.प्रताप राव गणपत राव जाधव
5.जयंत चौधरी

यह भी पढ़ें – सड़क हादसे में बीएसएफ मुख्य आरक्षक की मौत

केंद्रीय राज्य मंत्री
1.जितिन प्रसाद
2.श्रीपद नाइक
3.पंकज चैधरी
4.किशन पाल गुर्जर
5.रामदास अठावले
6.रामनाथ ठाकुर
7.नित्यांद राय
8.अनुप्रिया पटेल
9.वी. सोमन्ना
10.पी.चंद्रशेखर
11.एसपी सिंह बघेल
12.शोभा करंजलाजे
13.कीर्तिवर्धन सिंह
14.बीएल वर्मा
15.शांतनु ठाकुर
16.सुरेश गोपी
17.एल मुरुगन
18.अजय टम्टा
19.बंदी संजय कुमार
20.कमलेश पासवान
21.भागीरथ चैधरी
22.सतीश चंद्र दुबे
23.संजय सेठ
24.रवनीत सिंह बिट्टू
25.दुर्गादास उड़के
26.रक्षा निखिल खडसे
27.सुकांत मजूमदार
28.सावित्री ठाकुर
29.टोकन साहू
30.राजभूषण चैधरी
31.श्रीनिवास वर्मा
32.हर्ष मल्होत्रा
33.नीमूबेन बामणिया
34.मुरलीधर मोहोल
35.जॅाज कुरियन
36.पबित्रा मार्गेरिटा

Related posts:

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025

यातायात नियमों की पालना के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी

November 18, 2025

बीएलओ पर चाकू से हमला

November 18, 2025