nandotsav-celebrated-with-gaiety-in-nehru-nagar

नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया नंदोत्सव

नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया नंदोत्सव

  • महिलाएं बनी देवकी-वसुदेव,यशोदा- नंद बाबा
  • तीन माह के युग पटवा बने कान्हा

जोधपुर,शहर के नेहरू नगर वार्ड 12 में महिला मण्डल ने उल्लासपूर्ण माहौल में नन्दोत्सव मनाया। इस अवसर पर महिला मण्डल की सदस्यों कृष्ण जन्म से लेकर यशोदा के घर पहुंचाने और बाल लीला को नाटिका के माध्यम से दर्शाया। देवकी द्वारा कारागार में कृष्ण को जन्म देना, मामा कंस के डर से पिता वासुदेव बालक कृष्ण को टोकरी में छुपाकर यमुना पार नंद के घर ले जाना,यशोदा द्वारा कान्हा के लालन-पालन,नंद गांव की गोपियों का कान्हा का नृत्य व भजन द्वारा स्वागत करना दर्शाया।

इस मौके पर दही-हांडी फोड़ने में उत्साहित युवक उमड़ पड़े। हांडी फूटते ही प्रसाद लूटने को महिलाएं व बच्चे टूट पड़े। भजन गायिका शोभा के साथ महिलाओं ने भजन एक से बढ़कर एक भजन गाए। आयोजन में कंचन जीवाणी,गायत्री भारद्वाज व अमित अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। वार्ड 12 की पार्षद मंजू शर्मा व सुनील शर्मा उपस्थित थे। गायत्री भारद्वाज ने पार्षद मंजू को शॉल ओढ़ा कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। सफल आयोजन के लिए पार्षद ने कंचन जीवाणी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts