नाना और भोपा मिलकर करा रहे जबरन दो बेटियों की शादी
- पिता का आरोप
- एक बेटी लापता
- जादू टोना के नाम पर मरने की बात कह कर बच्ची को छुपाया
जोधपुर,नाना और भोपा मिलकर करा रहे जबरन दो बेटियों की शादी। बेरू गांव में एक व्यक्ति की दो बेटियों को ससुर और भोपा रात्रि जागरण में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गए। पांच दिन बाद भी बेटियों को अब नहीं लौटे रहे है। पिता का आरोप है कि उसकी बेटियों की जबरन शादी करवाई जा रही है। बेटियों को लडक़े वालों से पैसे लेकर जबरन शादी करवाई जा रही है। एक बेटी अब तक लापता है और दूसरी अपने नाना के घर पर है और वह शादी की बात बोल रही है। पीडि़त ने राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है।
यह भी पढ़ें – दंडित बंदी की अस्पताल में मौत
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि 30 अप्रैल को उसका ससुर मेताराम और एक भोपा मांगू गिरी घर पर आए और उसकी पत्नी, दो बेटियों का अपने साथ रात्रि जागरण में ले जाने का कहकर लेकर गए। जहां पर उसके ससुर मेताराम और भोपा मांगू गिरी ने साजिश रच कर दोनों बेटियों की शादी के लिए तैयारी कर ली। लडक़े वालों को पैसे देकर बेटियों को बेचने की बात की। जबरन उनकी शादी की कोशिश की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार परिवादी अपने ससुराल गया तो पता लगा कि एक बेटी वहां पर है मगर बड़ी वाली वहां नहीं है और उसके बारे में नहीं बता रहे हसीन। भोपा का कहना है कि यदि बड़ी बेटी की शादी नहीं करोगे तो वह मर जाएगी। आरोप है भोपे के कहने पर उसके ससुर जादू टोना करवा कर उसका घर उजाड़ रहे हैं। पीडि़त ने बेटियों को लडक़े वालों को पैसे लेकर शादी करवाने बात की है। मामले में अब राजीव गांधी नगर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

