नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

छत्तीसगढ़,पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,उत्तराखंड सहित राजस्थान के 31 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न।
डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के स्नातकोत्तर क्रिया शारीर विभाग, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद में 15 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले“नाडी परीक्षण प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम” के अंतर्गत ऑफ लाइन हैंड्स ऑन ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन समारोह कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल की अध्यक्षता एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति नाडी विशेषज्ञ वैद्य बनवारी लाल गौड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि नाडी विज्ञान में निपुणता के लिए विद्वानों के उपदेश,प्रत्यक्ष ज्ञान,अनुमान एवं युक्ति सहित अन्य परीक्ष्य भावों से भी परीक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने कहा कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय शीघ्र ही नाडी परीक्षा से संबंधित आयुर्वेद शास्त्र में वर्णित संदर्भों सहित आधुनिक टेक्निकल संस्थानो के साथ मिलकर नाडी परीक्षा का डिवाइस डेवलप करेगा। कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने मुख्य अतिथि नाडी विशेषज्ञ प्रोफेसर बनवारी लाल गौड़ को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

कोर्स नोडल ऑफिसर प्रोफेसर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया एक माह के कोर्स के अंतिम दिन प्रतिभागियों की परीक्षा आयोजित की गई साथ ही विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाकर फीडबैक लिया गया।देश के विभिन्न प्रांत छत्तीसगढ़,पंजाब,हरियाणा,दिल्ली, उत्तराखंड,राजस्थान से आए 31 प्रतिभागियों ने इस एक माह के सेमी-ऑनलाइन पाठ्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) ए नीलिमा,चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर (डॉ.)गोविंद गुप्ता,परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजाराम अग्रवाल,प्रो.(डॉ)देवेन्द्र सिंह चाहर,डॉ ब्रह्मानंद शर्मा,डॉ.मनोज कुमार अदलखा,प्रो.हरीश कुमार सिंघल सहित संकाय सदस्य,स्नातकोत्तर एवं स्नातक अध्येता उपस्थित थे।

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026

फैक्ट्री श्रमिक नाले पर सुस्ताने बैठा तान आने से गिरा,मौत

February 14, 2026