Doordrishti News Logo

जोधपुर, आपसी रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट कर घायल करने के मुकदमे संबंधित थाने में दर्ज कराए गए। रातानाडा थाने में दी रिपोर्ट में प्रेम गेस्ट हाउस वाली गली सांसी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली रेखा सांसी ने पुलिस को बताया कि कुलदीप सिंह वगैरा ने उसके पति शंकर का रास्ता रोककर मारपीट कर घायल कर दिया।

कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में विवेक विहार निवासी राजेश बंजारा ने पुलिस को बताया कि राधेश्याम व राकेश उसके घर पर आए और बाहर बुलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया ओसिया के भीलो की ढाणिया पूनासर हाल मगजी की घाटी निवासी समु देवी ने पुलिस को बताया कि विक्की कच्छवाहा, राकेश कच्छवाहा, कालूराम और दो तीन व्यक्ति एक राय होकर उसके कब्जा सुदा जमीन हड़पने के लिए आए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

खेड़ापा थाने में दी रिपोर्ट में सोयला निवासी चेतनराम ने पुलिस को बताया कि गांव के ही गौतराम और उसके तीन चार साथियों ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
बाप थाने में दी रिपोर्ट में कानासर निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि मुकेश, दिनेश और प्रकाश वगैरा ने कानासर गांव की सरहद में उसकी गाड़ी के आड़े फिरकर उसके साथ मारपीट की और गाड़ी में रखी नकदी छीन ले गए।

बाप थाने में दी रिपोर्ट में कालू खां की ढाणी निवासी अजीज ने पुलिस को बताया कि इसी क्षेत्र में रहने वाले अमीन, रईस और इमरान वगैरा ने एक राय होकर उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जेब में रखी नकदी छीन ले गए। खेड़ापा थाने में दी रिपोर्ट में चटालिया निवासी एक महिला ने बताया कि गांव के ही मदन नायक और उसके आधा दर्जन साथियों ने एक राय होकर उसका और उसके पति का रास्ता रोककर मारपीट कर नकदी छीन कर ले गए।

ये भी पढ़े – दो सूने मकानों के ताले तोड़कर 13.5 तोला सोने के जेवर, 2 किलो चांदी व 50 हजार चोरी

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026