Doordrishti News Logo

हमीद खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर मुस्लिम समुदाय मे खुशी

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा की और से शनिवार 8 जुलाई को जोधपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष पठान खान मेहर के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी.जोशी द्वारा हमीद खान मेवाती को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार करते हुए मिठाई बांट कर जश्न मनाया। उन्होंने 2023 में राज्य के चुनाव में भाजपा की भारी जीत के लिए दुआएं मांगी। मोर्चे के जिला महामंत्री युसुफ चौघरी ने बताया कि भाजपा ने प्रदेश के मुस्लिम समुदाय की भावनाओ को ध्यान में रखते हुए हमीद खान मेवाती को मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनने से राजस्थान का सम्पूर्ण अल्पसंख्यक समुदाय बिना किसी संकोच के प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें- जोधपुर से साबरमती के बीच वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन रविवार से

इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्स, प्रदेश आईटी सेल प्रमुख हाकम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हुसैन छिपा,अब्दुल मुकतदीर खताई,जिला महामंत्री युसूफ चौधरी, पूनमचंद करनावद,मेहरून्निसा, रफीक लोहार,जिला उपाध्यक्ष आरिफ नागौरी,ताहिर गोरी,दिलीप खान, जिला मंत्री मोहम्मद सलीम अब्बासी, मोहम्मद कैफ,शकील,हमीद चौहान, समा बहन,चांद बीबी,मोहम्मद इलियास शेख,जाकिर,मोहम्मद शफी कुरैशी,मोहम्मद अनवर,सिकंदर खान, मोहम्मद इस्माइल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026