Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती लूणी तहसील के उत्तेसर गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। उसे एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। गुरूवार को फिर कोर्ट में पेश किजा जाएगा। आज उससे मौका तस्दीक करवाने के साथ हत्या में प्रयुक्त फावड़े का डंडा बरामद किया गया है। मंगलवार को दिन में उतेसर गांव की रहने वाली बाबू देवी पत्नी गणपतराम जाट की हत्या उनकी बहू रेखा पत्नी रमेश ने कर दी थी।

दरअसल, मंगलवार को बाबू देवी घर में अकेली थी, परिवार के बाकी लोग खेत में काम करने गए हुए थे। बाबू देवी कपड़े धो रही थी, तब बहू रेखा वहां आई और आते ही फावड़े के डंडे से बाबू देवी के चेहरे व सिर पर वार कर उसे गंभीर कर दिया। जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इसके बाद जब बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो दादी मृत हालत में मिली। हत्या करने वाली बहू रेखा का विवाह ढाई साल पहले पटवारी रमेश के साथ हुआ था। रमेश धुंधाड़ा गांव में पोस्टेड है। लेकिन पिछले सात माह से पारिवारिक कारणों के चलते वो पति से अलग रह रही थी।

ये भी पढें – पत्नी पीहर जाने की जिद करने लगी, पति ने काट दी नाक

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed