एमपीसी की फुल हाउस बैठक सभी 10 जिलों के चुनाव की घोषणा

  • विश्व शांति के लिए हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ का निर्णय
  • जिलों में सदस्यता अभियान खोलने का निर्णय
  • अधिस्वीकरण संबंधी समस्या समाधान के लिए लगेगा शिविर
  • पश्चिमी राजस्थान के पत्रकारों का अधिवेशन बुलाने पर सहमति
  • अन्य पत्रकार संगठनों के साथ मिलकर पत्रकारों के हितों के विषय को उठाने का निर्णय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमपीसी की फुल हाउस बैठक सभी 10 जिलों के चुनाव की घोषणा। मारवाड़ प्रेस क्लब (एमपीसी) की फुल हाउस बैठक अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में हुई,जिसमें संगठन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में जिलों के चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लेकर 10 जिलों में चुनाव कराने का निर्णय किया गया।

संगठन के विस्तार के लिए जोधपुर ग्रामीण सहित आठ जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी सचिव चंद्रशेखर व्यास ने दी। विश्व शांति की कामना के लिए हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया, इवेंट कमेटी के अध्यक्ष मोहित हेड़ा को सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती पर होंगे व्यापक कार्यक्रम-भूपेन्द्र सैनी

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष चर्चा हुई, जिसमें सूचना व जनसंपर्क विभाग के सहयोग से अधिस्वीकरण संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु विशेष शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर के सफल आयोजन के लिए अधिस्विकरण समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा को पूरा प्रोजेक्ट बनाकर तैयारी करने के लिए जिम्मेदारी दी गईं।

बैठक में पश्चिमी राजस्थान के पत्रकारों का एक बड़ा अधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसकी जिम्मेदारी एडवाईजर प्रदीप जोशी को सौंपी गईं। अन्य पत्रकार संगठनों के साथ मिलकर पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के पत्रकारों को एकजुट कर उनकी आवाज को प्रभावी बनाया जा सके।

जोधपुर शहर और देहात के अलावा सभी 10 जिलों में चुनाव कराकर जैसलमेर, बाड़मेर,जालौर,सिरोही,पाली,नागौर, फलोदी, बालोतरा,जोधपुर शहर और जोधपुर ग्रामीण में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा को सौंपी गई।

बैठक की प्रारंभ में दिवंगत पत्रकार नारायण बारेठ,दिनेश जोशी, पत्रकार शिव सिंह,विक्रम दत्त,सुनील दत्त के पिताजी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य ललित परिहार,शिव वर्मा,डॉ.एम. इकबाल,राजेश शर्मा, प्रदीप जोशी,दिलीप कुमार पुरोहित और प्रहलाद बजाज,अधिस्वीकरण समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा,सदस्य राजकुमार शर्मा,पारस शर्मा मौजूद थे।

इसी प्रकार अनुशासन समिति के अध्यक्ष आरएस थापा के साथ सदस्य हरिकिशन शर्मा और जितेंद्र दवे, इवेंट समिति के अध्यक्ष मोहित हेड़ा तथा सदस्य ईश्वर सिंह उदावत,सुमेर सिंह चूंडावत, मोहम्मद साजिद,चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा,सदस्य लक्षित दवे,हर्षित जोशी, निश्चल सोलंकी और कृष्णा गौड़,आई- कार्ड समिति के अध्यक्ष माधो सिंह मेहरू एवं सदस्य बसंती परमार और निखिल परमार उपस्थित थे।

पत्रकार समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष सुरेश खटनवालिया सदस्य रंजन दहिया,दीपक सिंह निर्वाण और कैलाश चौहान,सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष अफरोज़ पठान तथा सदस्य दीक्षित परिहार,महेंद्र सिंह तथा राजेंद्र हर्ष,सुनील टावरी,मनोज कुमार बोहरा, राजेंद्र भेरवानी,राखी पुरोहित,राजेश सिंघवी, सुरेंद्र कुमार पंवार,संवितेश्वर पुरोहित,शेख अब्दुल्ला,नैनसुख प्रजापत,लक्षित दवे,चेतन चौहान,नवीन वैष्णव,अंकुर खंडेलवाल,प्रशांत सिंह कच्छावा, अनिल पारीक,भवानी प्रसाद दाधीच,जगदीश देवड़ा, कुदस्तुलाह चौहान,पंकज परिहार,मोहम्मद साजिद,क्षितिज दवे, दीपक सेन,कैलाश चौहान,प्रदीप सोनी धर्मेंद्र चौहान पंकज वैष्णव और हनुमान सिंह राजपुरोहित ने बैठक में भाग लिया और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में क्लब की कार्यकारणी के पदाधिकारियों,सभी समितियों के अध्यक्ष, सदस्य,एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य व पूरी एग्जीक्यूटिव टीम ने भाग लिया। कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने सभी कमेटियों के अध्यक्ष और साधारण सदस्यों का मोतियों की माला से अभिनंदन किया। उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts: