Doordrishti News Logo

संगीत नाटक अकादमी की मासिक संगीत सभा मंगलवार को

अमान व एजाज की होगी प्रस्तुति

जोधपुर,संगीत नाटक अकादमी की मासिक संगीत सभा मंगलवार को। देश के ख्यात नाम युवा शास्त्रीय गायक मोहम्मद अमान व सितार वादक एजाज़ ख़ान मंगलवार 25 जुलाई को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर की मासिक संगीत सभा में अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि आकाशवाणी एंव दूरदर्शन से उच्च ग्रेड के कलाकार व अकादमी युवा पुरस्कार व सारेगामा के विशेष पुरस्कार से सम्मानित ग्वालियर घराने के सिद्धहस्त गायक मोहम्मद अमान देश के प्रतिशिष्ट मंचो पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुति दे चुके हैं। मोहम्मद अमान ने गायन की शिक्षा जफर मोहम्मद से ली है। अकादमी से सम्मानित सितार वादक नियाज मोहम्मद के शिष्य एजाज खान ने कई नामचीन कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है।

ये भी पढ़ें- विश्नोई समाज की केन्द्र के ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

अकादमी की इस नियमित मासिक संगीत सभा में भाग लेने वाले कलाकार अपनी कला प्रस्तुति के साथ-साथ श्रोताओं को संबंधित विद्या के बारे में व्याख्यान द्वारा जानकारी देंगे। अकादमी सचिव लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि मंगलवार शाम 7.30 बजे राज्य मंत्री एवं कला धर्मी रमेश बोराणा के मुख्य आतिथ्य में मासिक संगीत सभा कार्यक्रम अकादमी के सभागार में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में निःशुल्क प्रवेश रहेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026