Doordrishti News Logo

विहिप के साथ मोहल्ला विकास समिति ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

  • गौसेवक पर हुए हमले का मामला
  • अवैध शराब कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

जोधपुर,शहर के निकट गत दिनों झालामंड क्षेत्र में रात के समय एक गौ सेवक दयाल प्रजापत के साथ बुरी तरह मारपीट हुई थी। वे गायों की सेवा के लिए मोबाइल टार्च से उनका मर्ज देख रहे थे। तब पास मेें चल अवैध शराब ठेका कार्मिकों ने उन पर पत्थर लाठी से हमला किया जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान हुए थे। पुलिस ने हालांकि उसी दिन तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां अवैध शराब भी बरामद की।

घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकताओं व झालामंड में हेमनगर मोहल्ला विकास समिति के लोगों ने आज दोपहर में पुलिस अधिकारी को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। इन लोगों ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरफूल सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब ठेके चल रहे हैं। जहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहता है। गौसेवक दयाल प्रजापत पर गत शनिवार की रात में हमला हुआ था। जिस पर कुड़ी थाने में केस भी दर्ज करवाया गया। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महज घटना वाले दिन पहुंची पुलिस ने वहां से अवैध शराब बरामद कर इतिश्री कर ली। एडीसीपी हरफूल सिंह ने विहिप कार्यकताओं और मोहल्ला विकास समिति के लोगों को ठोस कार्रवाई का आश्वसन दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026