Doordrishti News Logo

मोदी सरकार ने विश्व में भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी की नई पहचान दी : शेखावत

  • मीडिया संवाद कार्यक्रम
  • गिनाईं मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

जोधपुर,मोदी सरकार ने विश्व में भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी की नई पहचान दी है। जनसामान्य ने नौ वर्ष पूर्व प्रचंड बहुमत के साथ केन्द्र में जो सरकार चुनी थी वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 घंटे बिना रुके जनता के हितों के लिए जन कल्याण के काम किए हैं। यह बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को मोदी सरकार के नौ वर्षों के शासन में किए गए विकास कार्यों के संबंध में पत्रकारों से संवाद में कही। संवाद कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार जानकारी दी। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

ये भी पढ़ें- विधायक मनीषा पंवार ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

शेखावत ने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों को सशक्त करने और शोषित वंचितों तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे इस सकारात्मक विचार के साथ काम किया है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने गरीब कल्याण और सुशासन की नीति के बल पर दुनिया में भारत को एक नई पहचान मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में दी है। भाजपा सरकार ने थ्रीडी का संकल्प लेकर निरंतर विकास की दिशा में काम किया है। इसी के चलते आज भारत विश्व पटल पर अपनी नई मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि मोदी के नौ वर्ष के कालखंड में सीमा सुरक्षा के साथ अर्थव्यवस्था के क्षे़त्र में बेहतर कार्य हुए हैं। ग्रामीण विकास की दिशा में गांव और ढाणी तक केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंची हैं। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राजस्थान सहित देश के सूदूर इलाकों में बैठे गरीब वंचित को मिल रहा है। जनधन खातों के माध्यम से गरीबों और किसानों के खातों में सीधा पैसा पहुंच रहा है। मोदी सरकार के यह नौ साल हर वर्ग को, हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को समर्पित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधान सेवक रहते हुए जनकल्याण को अपना ध्येय मानते हुए भारतीयों के उत्थान के लिए काम किया है। हम देश को विश्वास दिलाते हैं कि प्रत्येक दिशा में सेवाभाव से काम करते हुए हम विश्व के सबसे युवा लोकतंत्र को नई उम्मीदों के साथ बुलंदियों पर ले जाएंगे। देश ने इन नौ वर्षों में यह देख लिया कि शोषितों और वंचितों को हर हाल में उनका हक मिलेगा।

ये भी पढ़ें- फेसबुक पर बोलेरो बिकने के झांसे में आया,गवां बैठा 94 हजार रुपए

अर्चना चिटनिस ने केंद्र सरकार के गौरवपूर्ण नौ सालों की तमाम उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने सुशासन संकल्प के साथ गरीब और वंचित को समाज में सम्मान सुरक्षा दिलाने का वादा किया था। यह वादा उन्होंने पूरा करके दिखाया है। इस दौरान चिटनिस ने कोविड महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां जापान जैसे देशों में टीकाकरण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा था, उस समय के भारत ने लगभग टीकाकरण का काम पूरा कर लिया था। भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज खुद के दम पर तैयार करके अन्य देशों को भी महामारी के इस विकट समय में सहायता पहुंचाई थी। मोदी सरकार के विजन के बारे में बताते हुए राजकुमार चाहर व चिटनिस ने नौ वर्षों के रिपोर्ट कार्ड की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025