युद्ध के मद्देनजर बुधवार को होगा मॉकड्रिल

जोधपुर(डीडीन्यूज),कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति और भारत के पाक युद्ध की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

इसे कड़ी में भारत सरकार के मॉक ड्रिल के निर्णय के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। बुधवार 7 मई को सीमावर्ती प्रदेश के जिलों में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें – 50 प्रतिशत तक की छूट पर मिलेंगे आवासन मंडल के आवास व फ्लैट

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि संभावित एयर अटैक से बचने के लिए सरकार के दिशा निर्देश पर एयर सायरन बजाया जाएगा। सिविल डिफेंस के वालंटियर्स को शहर भर में भेजा भेजा जाएगा। वे लोगों को ट्रेंड और एज्युकेट करेंगे कि सायरन बजे तो क्या करना चाहिए कैसे सेफ जगह जाएं।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का वाक्या होता है तो7तरह की सर्विसेज फायर सर्विस, सिविल डिफेंस, पुलिस,मेडिकल सर्विसेज के अलावा सिविल सप्लाई सर्विसेज को लेकर सभी को ब्रीफ किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार के निर्देश प्राप्त होंगे उसी अनुरूप करवाई जाएगी।

Related posts:

You missed