Doordrishti News Logo

युवती के हाथ से फिर झपटा मोबाइल

जोधपुर, शहर में युवतियों के हाथ से मोबाइल झपटने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। कुछ दिन पहले एक कोचिंग छात्रा से मोबाइल लूटा गया तो एक बार फिर एक छात्रा से मोबाइल लूट की घटना हुई है। पहले देवनगर हलके में घटना हुई थी अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड यह घटना हुई है। पीडि़त युवती ने चौहाबो थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सेक्टर 16 की रहने वाली कल्पना पुत्री महेश सांगा की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह शाम के समय अपने मोबाइल पर परिचित से बात कर रही थी। वह श्री अस्पताल के समीप से निकल रही थी। तब एक बदमाश उसका मोबाइल छीन कर ले गया। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही एक कोचिंग की छात्रा से बाइक सवार युवक मोबाइल झपट कर ले गया था। फिलहाल दोनों ही प्रकरण में बदमाशों का पता नहीं चला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026