Doordrishti News Logo

शहर में मोबाइल लुटेरों ने दो लोगों को लूटा

जोधपुर,शहर में मोबाइल लुटेरों ने दो लोगों को लूटा।शहर के बदमाश किस्म के बाइक सवार युवकों द्वारा मोबाइल और चेन स्नेचिंग की वारदातें करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दो मोबाइल लूट के प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए। इसमें एक कृषि मंडी का श्रमिक है।महामंदिर पुलिस थाने के एएसआई हनुमानसिंह ने बताया कि मूलत: कृष्णा नगर गुहाणियों की ढाणी चाडी भोजासर हाल पहाडग़ंज द्वितीय निवासी सुनील कुमार पुत्र कालूराम विश्रोई कृषि मंडी में काम करता है। वह दो दिन पहले कृषि मंडी से काम खत्म कर घर की तरफ लौट रहा था। जीरा मंडी गेट संख्या 1 के सामने निकलते समय वह फोन पर किसी से बात करते चल रहा था तब एक बाइक पर बदमाश आया और उसका मोबाइल झपट कर ले गया। पीडि़त की तरफ से मोबाइल लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसआई हनुमानसिंह ने बताया कि कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ लाया गया है। अग्रिम जांच चल रही है।

यह भी पढें – महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

इसी तरह बी-28 अरिहंत नगर पाल रोड निवासी राकेश पुत्र रतनलाल जैन ने प्रतापनगर पुलिस को बताया कि वह प्रतापनगर टेंपो स्टेण्ड से अपने घर अरिहंत नगर जा रहा था। तब घर से कुछ पहले ही एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसका फोल्डिंग फोन लूट कर ले गए। घटना 29 अगस्त को हुई थी। प्रतापनगर पुलिस अब लुटेरों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026