Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार के पास रूके एक युवक का मोबाइल अलसुबह एक युवक पार कर ले गया। लेकिन जाग जाने पर आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि पोकरण के सरकारी स्कूल के पीछे रहने वाले लख सिंह पुत्र तारू सिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि वह उम्मेद अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार के पास रूका हुआ था। जहां पर अलसुबह 4 बजे के करीब उसको नींद आयी हुई थी। तब वहां एक युवक आया और उसका कीमती मोबाइल जेब से निकाल कर ले जाने लगा। आंख खुलने पर उसको रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घटना में आरोपी ढब्बू बस्ती प्रताप नगर निवासी राजेश उर्फ राजू उर्फ मुर्गी पुत्र बलराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें –सूर्यनगरी एक्सप्रेस से मुंबई जाते युवक को पकड़ा, तीन किलो अफीम मिली

दूरदृष्टिन्यूज की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026