बाड़मेर कलक्ट्रेट में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर डाला पेट्रोल

  • गिरल माइंस आंदोलन उग्र
  • 38 दिन से धरने पर बैठे मजदूर

बाड़मेर/जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज), बाड़मेर कलक्ट्रेट में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर डाला पेट्रोल। बाड़मेर की गिरल माइंस में 38 दिन से चल रहा मजदूर आंदोलन मंगलवार को बेहद उग्र हो गया। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सैकड़ों गाड़ियों के काफिले और हजारों मजदूरों- ग्रामीणों के साथ बाड़मेर कलक्ट्रेट पहुंचे,जहां प्रदर्शन के दौरान उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया।

प्रोपर्टी कारोबारी ने लगाया 30.50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

कलक्ट्रेट में अफरा-तफरी
जिला मुख्यालय के घेराव के दौरान शिव विधायक भाटी के इस कदम से पूरे परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों और समर्थकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया,जिससे बड़ा हादसा टल गया।

महापंचायत से कलक्ट्रेट तक
सुबह गिरल गांव में विशाल मजदूर महापंचायत हुई। प्रदेशभर से श्रमिक संगठन, किसान,युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जुटे। इसके बाद विधायक भाटी के नेतृत्व में हजारों श्रमिक तख्तियां- बैनर लेकर और नारेबाजी करते हुए सैकड़ों वाहनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।

38 दिन से सुनवाई नहीं- विधायक भाटी
विधायक ने जिला प्रशासन और सरकार के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, मजदूर किसी भी व्यवस्था की रीढ़ हैं। 38 दिन से शांतिपूर्ण धरना चल रहा है। मैं खुद 14 दिन से भीषण गर्मी में उनके साथ बैठा हूं,लेकिन जायज मांगों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा।

क्या है मांग
गिरल माइंस के स्थानीय मजदूर लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। विधायक के इस कदम के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related posts: