विधायक जोशी ने सदन में उठाई वन-भूमि पर विकसित बस्तियों के नियमन की मांग
जयपुर/जोधपुर,(दूरदृष्टीन्यूज), विधायक जोशी ने सदन में उठाई वन-भूमि पर विकसित बस्तियों के नियमन की मांग। विधायक देवेन्द्र जोशी ने सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के हित में एक और कदम बढ़ाते हुए राजस्थान विधान सभा में वन-भूमि पर विकसित कॉलोनियों,कच्ची बस्तियों की भूमि के नियमन की मांग सदन में रखी।
लम्बे समय से नियमन के अभाव में अपने ही रहवास के स्वामित्व के लिये दर-दर भटक रहे मजदूर, अल्प-आय वर्ग के नागरिकों की समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके स्थाई समाधान के लिये भूमि नियमन की मांग रखते हुए विधायक देवेन्द जोशी ने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12,500 मकान हैं।
रेलवे स्टेशन के पास गली में होटल कर्मी से पर्स लूटा: दो बदमाश गिरफ्तार
विभिन्न सरकारों द्वारा समय-समय पर प्रदत्त मूलभूत सुविधाओं के साथ कच्ची बस्तियों,कॉलोनियों के रुप में पिछले 40-50 वर्षों से स्थित हैं। यहाँ के निवासियों को अपने आवास के स्वामित्व के लिये विभागीय बाध्यताओं का सामना करना पड़ रहा है। इन भू-खण्डों का नियमानुसार नियमन करवाने से यहाँ के निवासियों को इस लम्बित व जटिल समस्या से राहत मिल सकेगी।
