Doordrishti News Logo

एमके इलेवन के लोगो व ड्रेस का विमोचन

जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले स्पोर्टस वीक “उमंग-2022” शनिवार से शुरू होगा। इस आयोजन के क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष व्यास की टीम एम के इलेवन भी शिरकत करने जा रही है। एमके इलेवन के कप्तान अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष व्यास ने बताया कि आज से प्रारम्भ होने वाले स्पोर्ट्स वीक “उमंग-2022” में टीम का क्रिकेट मैच मयूर चौपासनी स्कूल के मैदान में होने जा रहा है। जिसको लेकर खिलाड़ी विगत एक सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं तथा खिलाड़ियों में मैच खेलने को लेकर उत्साह है।

mk-xi-logo-and-dress-released

हाईकोर्ट जस्टिस फ़रजंद अली ने टीम के लोगो का विमोचन कर खिलाड़ियों के जोश को दुगुना कर दिया व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि भंसाली ने टीम के खिलाडियों के ड्रेस का विमोचन कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के सहसचिव मानवेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले “उमंग-2022” में क्रिकेट के अलावा वॉलीबॉल,स्क्वेस, बेटमिंटन,टेनिस,टेबल टेनिस, कैरम, चेस और स्नूकर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शुक्रवार देर शाम को निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायाधीश संदीप मेहता ने स्पोर्टस वीक “उमंग-2022” की ट्राफी का अनावरण करते हुए आगाज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026