Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया ट्विटर पर डाली भ्रामक पोस्ट, केस दर्ज

  • जोधपुर उपद्रव
  • अब तक तीन मामले दर्ज, दो पूर्व में हो चुके

जोधपुर, शहर में गत सोमवार को हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इस बीच भी कई लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाल रहे हैं। रविवार को एक और भ्रामक पोस्ट डालने का मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले दो प्रकरण पहले भी दर्ज हो चुके हैं। इस बार भी ट्विटर पर यह पोस्ट डाली गई है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।

उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि एक और मामला दर्ज किया गया है। साइबर सैल आयुक्तालय के एसआई संजय कुमार की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। किसी रामदास चव्हान की तरफ से अपने ट्विटर हैंडल पर वर्ष 2016 की घटना को तोड़मरोड़ कर पोस्ट किया गया है। जिसका वर्तमान घटना से कोई लेना देना प्रतीत नहीं हो रहा है। पुलिस ने इस पर अब भ्रामक पोस्ट डालने का मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी उदयमंदिर थाने में दो ऐसे ही मामले दर्ज हो रखे हैं। मगर कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026