Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके से एक युवक को उसके परिचित ने घुमाने के बहाने साथ लिया। रास्ते मेें पांच सात युवकों ने उससे मारपीट की और कुकर्म किया गया। इतना ही नहीं पीडि़त के घरवालों से बदमाशों ने सवा लाख रूपयों की फिरौती वसूल की और फिर उसे छोड़ा गया। घटना दो दिन पहले की है और पीडि़त ने रविवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।

मंडोर थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि मूलत: लोहावट हाल थाना क्षेत्र के 22 साल के युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 30 जुलाई को वह किशोर बाग मंडोर रोड पर खड़ा था। तब उसका परिचित श्याम सिंह और उसके तीन चार साथी दो लग्जरी कार लेकर आए और उसको अपने साथ घूमने चलने को कहा। श्याम सिंह से परिचित होने के कारण वो उसकी गाड़ी में बैठकर चला गया।

फिर श्यामसिंह और उसके साथी उसको दो दिन तक जगह-जगह ले जाकर उसके साथ मारपीट की और डरा धमका कर उसके साथ कुकर्म भी किया। अपहरणकर्ताओं ने उसको छोड़ऩे के लिये घरवालों को फोन करके करीब सवा लाख रूपये भी मंगवाए और परिजनों के फिरौती की राशि देने के बाद उसको छोड़ा गया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अब जांच आरंभ की है।

ये भी पढें – सावन स्नेह मिलन का आयोजन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026