Doordrishti News Logo

नाबालिग को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म

जोधपुर(डीडीन्यूज),नाबालिग को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म। जिला पूर्व में एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। मामला जनवरी का है और अब केस दर्ज कराया गया है। आरोपी ने उसके फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता ने इस बारे में एक थाने में मामला कराया। पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ अग्रिम जांच आरंभ की गई है।

गाड़ी चालान भरने के लिए ऐप डाउन लोड किया शातिर ने मोबाइल हैक कर 49 हजार निकाले

पुलिस ने बताया कि एक किशोरी के पिता की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पुत्री के फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार मामला 6 व 7 जनवरी का है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Related posts: