Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित खनन क्षेत्र में काम कर रहे एक श्रमिक को हाइड्रो क्रेन चालक की लापरवाही का शिकार बनना पड़ा। हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। मृतक के चाचा ने हाइड्रो क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इधर पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि सोढ़ों की ढाणी सूरसागर निवासी बिलाल खान पुत्र रहमान खान ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा रज्जाक (19) पुत्र सलीम खां खनन क्षेत्र में काम करता था। 29 अप्रेल की शाम चार बजे के करीब वह खान में काम कर रहा था। तब हाईड्रो क्रेन के चालक खेम सिंह ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। पत्थरों पर गिरने से उसके भतीजे रज्जाक की मौत हो गई। सूरसागर पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- पॉक्सो का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026