Doordrishti News Logo

अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में नई रकासनी गांव में रहने वाले एक अधेड़ ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

पड़ौसी के कुत्ते से परेशान पीड़ित पहुंचा थाने

सूरसागर पुलिस ने बताया कि नई रकासनी निवासी 45 साल के नरेश पुत्र ओमप्रकाश ने अपने घर में फँदा लगाकर खुदकुशी की। उसके आत्महत्या का पता लगने पर फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके भाई मनीष की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।