Doordrishti News Logo

एमजीएच के डॉक्टर का आईफोन चुराया,आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,एमजीएच के डॉक्टर का आईफोन चुराया,आरोपी गिरफ्तार। जीआरपी थाना पुलिस ने डॉक्टर का आईफोन चोरी करने वाले आरोपी को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। शातिर चोर से उसका फोन बरामद कर डॉक्टर के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें – शराब गोदाम के पास खड़ी ट्रेक्टर ट्राली चोरी

थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि नीरज कुमार महावर निवासी जयपुर एमजीएच में डॉक्टर हैं। वे मालाणी एक्सप्रेस में जयपुर से जोधपुर आ रहे थे। एक बदमाश राइका बाग स्टेशन पर उनका मोबाइल चोरी करके भाग गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत जीआरपी को शिकायत की। केस दर्ज कर जीआरपी ने एक टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू की। एक घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी असलम पुत्र इंसाफ अली निवासी रामबाग महामंदिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नागौरी गेट थाने में भी आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज हो चुका है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews